Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म, शासकीयकरण के लिए समिति की रिपोर्ट का इंतजार, हड़ताल अवधि का वेतन भी स्वीकृत...

इस आश्वासन ने सचिवों के बीच संतुष्टि पैदा की और उन्होंने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है।

CG News : पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म, शासकीयकरण के लिए समिति की रिपोर्ट का इंतजार, हड़ताल अवधि का वेतन भी स्वीकृत...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिव संघ की एक माह से चली आ रही हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा, विभागीय सचिव भीम सिंह और संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद पंचायत सचिवों ने 17 मार्च से शुरू हुए अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया। हड़ताल खत्म होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी, राशनकार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यों में आई रुकावट अब दूर होने की उम्मीद है।

CG News : पंचायत सचिव संघ ने शासकीय सेवा में विलय की मांग को लेकर 17 मार्च से हड़ताल शुरू की थी। इस दौरान प्रदेश भर के सचिव ब्लॉक मुख्यालयों पर पंचायत दफ्तरों के पास धरने पर बैठे थे, जिससे ग्रामीण स्तर पर कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित हुईं। गर्मी के मौसम में भी सचिवों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जिसने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। पंचायत विभाग द्वारा गठित समिति जनवरी 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाएगा।

CG News : वार्ता में यह भी आश्वासन दिया गया कि शासकीयकरण की प्रक्रिया से पहले चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के लिए अलग से मार्गदर्शिका जारी की जाएगी। इसके अलावा, 15 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सचिवों के वेतन सत्यापन में आ रही विसंगतियों को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया है। हड़ताल के दौरान 17 मार्च से लेकर अब तक की अवधि का वेतन भी पंचायत सचिवों को स्वीकृत किया जाएगा। इस आश्वासन ने सचिवों के बीच संतुष्टि पैदा की और उन्होंने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire