Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत जोत रहे ट्रैक्टर में बैठे बच्चे की दर्दनाक मौत, रोटावेटर में फंसने से हुआ हादसा

यह घटना धरमजयगढ़ के ग्राम दुर्गापुर में आज सुबह लगभग 10 बजे की है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दी।

CG News : खेत जोत रहे ट्रैक्टर में बैठे बच्चे की दर्दनाक मौत, रोटावेटर में फंसने से हुआ हादसा
X
CG News : धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत जोत रहे ट्रैक्टर में बैठा एक नाबालिग बच्चा दुर्घटनावश रोटावेटर में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना धरमजयगढ़ के ग्राम दुर्गापुर में आज सुबह लगभग 10 बजे की है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दी।


CG News : बता दें कि 13 वर्षीय जय मंडल, जो ट्रैक्टर मालिक का बेटा था, अपने पिता के साथ किसी की निजी भूमि में जुताई के कार्य के लिए गया हुआ था। जुताई के दौरान जय ट्रैक्टर के पीछे से चढ़ने की कोशिश कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।


CG News : इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जो करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रही। हालांकि, इस बड़ी दुर्घटना के बाद भी पुलिस मौके पर समय पर नहीं पहुंच पाई, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। पुलिस प्रशासन के देरी से पहुंचने और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है, और परिजनों के बीच गम का माहौल है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire