Create your Account
CG News : पहाड़ी कोरवा दंपति त्रिपुरा के ईंट भट्टे में फंसे, शासन-प्रशासन से लगाई छुड़ाने की गुहार...
- Rohit banchhor
- 25 Mar, 2025
जानकारी के मुताबिक, ईंट भट्टे का व्यवसायी दंपति के साथ मारपीट कर उनसे काम करवा रहा है और उन्हें घर लौटने से रोक रहा है।
CG News : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के पहाड़ी कोरवा समुदाय के एक दंपति अपने बच्चे के साथ त्रिपुरा में फंस गए हैं। अच्छी मेहनताने का लालच देकर काम दिलाने के नाम पर ये दंपति मानव तस्करी का शिकार बन गए। पिछले छह महीनों से ये लोग त्रिपुरा के एक ईंट भट्टे में जबरन काम करने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक, ईंट भट्टे का व्यवसायी दंपति के साथ मारपीट कर उनसे काम करवा रहा है और उन्हें घर लौटने से रोक रहा है।
CG News : सीतापुर ब्लॉक के ग्राम देवगढ़ से लगे राजाआटा गांव के रहने वाले इस पहाड़ी कोरवा दंपति ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने शासन-प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा, हमें जल्दी छुड़ाइए, हम अपने घर लौटने के लिए तरस रहे हैं। ईंट भट्टे का मालिक हमें घर नहीं आने दे रहा। दंपति ने अपनी व्यथा बताते हुए जल्द से जल्द रिहाई की मांग की है। इस मामले की पूरी जानकारी सरगुजा पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Teacher Recruitment Scam: बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पहुंची ED, काम नहीं आया बीमारी का हवाला
- 2. Samrat Vikramaditya Mahanatya : काशी में बोले CM योगी : न्याय की नींव आज भी सम्राट विक्रमादित्य की नीतियों पर, सीएम डॉ. मोहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की 'वैदिक घड़ी'
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 TI समेत 33 पुलिसकर्मियों का तबादला
- 4. CG News : भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत, स्टेशन और ट्रेनों में बांटे जा रहे ORS, प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ मिस्टिंग शावर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

