Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
CG News : ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम: सीएम साय बोले- संविधान में आस्था ही भारत को बनाती है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र
CG News : रायपुर। राजधानी के टाउन हॉल में 75वें संविधान दिवस पर आयोजित ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम भक्ति और गर्व का अनुपम संगम बन गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सैकड़ों नागरिकों के साथ संविधान की प्रस्तावना का भावपूर्ण सामूहिक वाचन किया और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने संविधान प्रदर्शनी का अवलोकन किया, संविधान पर बनी लघु फिल्म देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ सेल्फी पॉइंट पर यादगार तस्वीरें भी खिंचवाई।
CG News : मुख्यमंत्री ने कहा, “विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत संविधान में अटूट आस्था के बल पर ही आगे बढ़ रहा है। यह संविधान हर नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और अभिव्यक्ति की आजादी देता है। एक साधारण व्यक्ति का विधायक-सांसद और मंत्री बनना इसी संविधान की समावेशी शक्ति का प्रमाण है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ के उन महान व्यक्तित्वों को भी याद किया जिन्होंने संविधान सभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और कहा कि उनकी दूरदर्शिता आज भी हमें प्रेरित करती है।
CG News : कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, संस्कृति विभाग सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। पूरा टाउन हॉल “जय हिंद, जय भारत, जय संविधान” के नारों से गूंज उठा। संविधान दिवस के इस गरिमामय आयोजन ने हर उपस्थित व्यक्ति के मन में संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा को और मजबूत कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. WPL 2026 ओपनिंग सेरेमनी: हनी सिंह, जैकलीन और हरनाज के जलवे से सजा मंच, भव्य आगाज़ के साथ शुरू हुआ टूर्नामेंट
- 2. Iran protests ali Khamenei: खामेनेई सरकार को बचाने सड़क पर उतरे बासिज के 2 करोड़ सैनिक, ईरान की सड़कों पर आरपार की लड़ाई, जानें कौन हैं बासिज लड़ाके, सेना छोड़ इन पर क्यों है भरोसा
- 3. CG Crime : एकतरफा प्यार में युवक ने धारदार हथियार से युवती को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- 4. Raipur City News : आदिवासी संस्कृति के रंग में दिखेंगे सीएम साय, दो दिवसीय गोवा दौरे पर, आदि महोत्सव में लेंगे भाग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

