Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा का आदेश, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा...

परीक्षा की समय सारणी संचालक लोकशिक्षण सचिवालय जारी करेगा।

CG News : 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा का आदेश, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा...
X

CG News : रायपुर। राज्य सरकार ने कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। साय कैबिनेट के फैसले के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में इन कक्षाओं की नियमित परीक्षा ली जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना है, जिसे पहले बोर्ड परीक्षा को समाप्त करने के बाद कुछ हद तक नुकसान हुआ था।

CG News : प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में कक्षा पांचवी, कक्षा आठवी की नियमित परीक्षा ली जाएगी। यदि विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण होता है तो उसे परीक्षा दिनांक के दो माह के भीतर फिर से परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। किसी भी विद्यार्थी को प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने तक विद्यालय से निष्कासित नहीं किया जाएगा। सीजी बोर्ड के सभी सरकारी, अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूल में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CG News : केंद्रीय परीक्षा जिला स्तर पर ली जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी गोपनीयता बनाए रखते हुए गुणवत्ता युक्त परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थी से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की समय सारणी संचालक लोकशिक्षण सचिवालय जारी करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire