Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चूहे का बदबू समझकर मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट को खोला, मिला युवक का सड़ा हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और अस्पताल प्रशासन से पूछताछ जारी है।

CG News : चूहे का बदबू समझकर मेडिकल कॉलेज के लिफ्ट को खोला, मिला युवक का सड़ा हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : जगदलपुर। जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लिफ्ट में 10 दिन से लापता एक युवक का सड़ा हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश इजागिरी के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था।

CG News : बता दें कि कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज के एक लिफ्ट के पास तेज दुर्गंध आ रही थी। अस्पताल प्रबंधन ने इसे चूहे की बदबू समझकर चूहे पकड़ने वाली टीम को बुलाया। जब टीम ने लिफ्ट खोली, तो वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। लिफ्ट के नीचे एक युवक का सड़ा हुआ शव पड़ा था।

CG News : बताया जाता है कि मृतक प्रकाश इजागिरी बीजापुर जिले के नैमेड गांव का निवासी था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और 16 फरवरी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। 20 फरवरी को वह अचानक लापता हो गया था और उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली थी। प्रकाश का शव मिलने पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

CG News : आरोप है कि लापता होने के बाद अस्पताल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच नहीं की और युवक को ढूंढने की कोशिश नहीं की। साथ ही, यह भी सवाल उठ रहा है कि लिफ्ट खराब होने पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और अस्पताल प्रशासन से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire