Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: साय सरकार का एक साल पूरा, सर्किट हाउस में सीएम विष्णुदेव साय का मीडिया के साथ प्रेस कांफ्रेंस आज

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का आज एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस अवसर पर आज दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। एक साल के कार्यों को लेकर जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। उपलब्धियों और कल होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।
CG News: जनता के नाम देंगे संदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


