Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : फूड पॉयजनिंग से एक छात्रा की मौत, 35 छात्राएं बीमार, परिजनों ने लगाया ये आरोप...

जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

CG News : फूड पॉयजनिंग से एक छात्रा की मौत, 35 छात्राएं बीमार, परिजनों ने लगाया ये आरोप...
X

CG News : बीजापुर। बीजापुर जिले के धनारा स्थित माता रूखमणी आवासीय विद्यालय में रविवार की रात फूड पॉयजनिंग का बड़ा मामला सामने आया। इस घटना में एक 8 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि 35 छात्राएं बीमार हो गईं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

CG News : बता दें कि रविवार को विद्यालय के 27 बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी, और दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 35 हो गई। बीमार छात्राओं में से दो की हालत गंभीर थी, और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। शिवानी तेलम, कक्षा तीसरी की 8 वर्षीय छात्रा, की स्थिति बिगड़ने के बाद रात को उसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में भैरमगढ़ के पास उसकी मौत हो गई।

CG News : खाने की सामग्री से जुड़ा मामला-

मंडल संयोजक भूपति नक्का के अनुसार, रविवार सुबह बच्चों ने नाश्ते में खीर पूरी खाया था, उसके बाद दोपहर में चने की सब्जी और रात में पनीर की सब्जी खाई थी। उसी रात कुछ बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। विद्यालय के अधीक्षक ने बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

CG News : परिजनों का गुस्सा और कार्रवाई की मांग-

सीएमएचओ ने बताया कि शुरुआत में 9 बच्चों को अस्पताल लाया गया था, और जैसे-जैसे अन्य बच्चे बीमार होते गए, उन्हें भी अस्पताल लाया गया। फिलहाल 35 छात्राएं बीमार हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और बाकी सभी खतरे से बाहर हैं। इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों ने विद्यालय की अधीक्षिका की लापरवाही का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

CG News : जिला कलेक्टर का दौरा-

जिला कलेक्टर संबित मित्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर बीमार छात्राओं से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस घटना ने क्षेत्रीय अधिकारियों के लिए गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और मामले की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire