Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गृहमंत्री के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, 21 संदिग्धों की हुई पहचान...

पुलिस ने इन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

CG News : गृहमंत्री के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, 21 संदिग्धों की हुई पहचान...
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर दुर्ग जिले के हथखोज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने आज सुबह लगभग 200 घरों की तलाशी ली और 21 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की। पुलिस ने इन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

CG News : गृहमंत्री विजय शर्मा के 10 दिसंबर के दुर्ग दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अमल में लाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि बांग्लादेश से अवैध रूप से आए रोहिंग्या मुसलमानों को जल्द ही राज्य से बाहर किया जाएगा। इसी के चलते दुर्ग पुलिस ने हथखोज क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें जिले के 15 से ज्यादा थाना प्रभारियों की टीम और एक दर्जन से अधिक पुलिस वाहन शामिल थे।

CG News : एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ था। तलाशी के दौरान 21 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

CG News : गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हथखोज क्षेत्र में अवैध रूप से रोहिंग्या मुसलमानों को बसाए जाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच पुलिस कर रही है और सर्च ऑपरेशन के माध्यम से इस पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire