Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : OMG बोरवेल से पानी के जगह निकली गैस, आग की लपटों ने मचाई दहशत, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो...

इस अप्रत्याशित घटना से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया है।

CG News : OMG बोरवेल से पानी के जगह निकली गैस, आग की लपटों ने मचाई दहशत, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो...
X

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओंड़गी ब्लॉक के चिकनी गांव में बोरवेल की खुदाई के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। पानी की तलाश में खुदाई कराए गए बोरवेल से पानी के बजाय ज्वलनशील गैस निकलने लगी। जब ग्रामीणों ने गैस की जांच के लिए माचिस जलाई, तो बोरवेल से आग की भयानक लपटें उठने लगीं। इस अप्रत्याशित घटना से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया है।

CG News : बता दें कि चिकनी गांव में एक ग्रामीण के खेत में बीते दो दिनों से बोरवेल खुदाई का काम चल रहा था। काम पूरा होने के बाद बोरिंग मशीन के हटते ही बोरवेल से गैस निकलने लगी। उत्सुकता में ग्रामीणों ने माचिस जलाकर गैस की प्रकृति को जांचना चाहा, जिसके तुरंत बाद आग की लपटें उठने लगीं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए कपड़ों और गीले कपड़ों का इस्तेमाल किया, लेकिन गैस रिसाव की समस्या जस की तस बनी हुई है।

CG News : विशेषज्ञों की राय, मीथेन गैस का रिसाव-

इस घटना पर पीएचई विभाग के ई.ई. प्रदीप खलखो ने बताया कि यह क्षेत्र कोयले के प्रचुर भंडार के लिए जाना जाता है। कोयले वाले इलाकों में बोरवेल खुदाई के दौरान अक्सर मीथेन गैस निकलने की घटनाएं सामने आती हैं। मीथेन गैस ज्वलनशील होती है और आग के संपर्क में आते ही भड़क जाती है। संभावना है कि इस बोरवेल से भी मीथेन गैस का रिसाव हो रहा है, जिसकी वजह से पानी के साथ आग की लपटें उठ रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire