Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी न्यूज: आफिस में समय पर पहुंचने लगे साहब और बाबू...लेट लतीफी पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की सख्ती का असर

CG News: आफिस में देरी से पहुंचने वाले अफसर और कर्मचारी अब समय पर पहुंचने लगे हैं। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह लगातार कार्यालयों में पहुंच कर वहां अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली और बिना सूचना

सीजी न्यूज: आफिस में समय पर पहुंचने लगे साहब और बाबू...लेट लतीफी पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की सख्ती का असर
X

रायपुर। CG News: आफिस में देरी से पहुंचने वाले अफसर और कर्मचारी अब समय पर पहुंचने लगे हैं। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह लगातार कार्यालयों में पहुंच कर वहां अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम पहुंचकर “निष्ठा ऐप” की जानकारी ली और कर्मचारियों से हितग्राहियों के प्रति संवेदनशीलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए।

CG News: डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय आना अनिवार्य है और उन्हें शाम 5:30 बजे से पहले कार्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अनुपस्थिति के मामले में वेतन कटौती की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका लगी हो, ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके।

CG News: शुक्रवार को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी बैठक

CG News: कलेक्टर ने कर्मचारियों से समस्याएं पूछी और निगम कार्यालय की व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा और सभी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने तथा कार में सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित की जाएगी और सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा


CG News: इसके बाद कलेक्टर पंडरी स्थित जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सकों से समय पर उपस्थित होने और मरीजों का उचित इलाज सुनिश्चित करने की बात की। उन्होंने लैब में रिजेंट की उपलब्धता की भी जानकारी ली और कहा कि मरीजों की जांच ठीक से की जाए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire