Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हाथी शावक 'अघन' की मौत में ओडिशा कनेक्शन, 700 रुपये में पोटाश बम बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...

उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले को सुलझाने का दावा किया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

CG News : हाथी शावक अघन की मौत में ओडिशा कनेक्शन, 700 रुपये में पोटाश बम बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के उदंती सीता नदी अभ्यारण में हाथी शावक ‘अघन’ की दर्दनाक मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पोटाश बम से हाथी शावक को घायल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी फरसगांव क्षेत्र के निवासी हैं और वन्यप्राणी शिकार के लिए पोटाश बम का इस्तेमाल कर रहे थे।

CG News : 7 दिसंबर को हाथी शावक अघन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शावक 8 नवंबर को पोटाश बम के धमाके से गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसके बाद उसके जबड़े और पैर में चोटें आई थीं। वन विभाग ने शावक का इलाज किया, लेकिन पोटाश बम से हुए घावों के कारण शावक की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। उसका गला और जीभ संक्रमित हो गए थे, जिससे वह खाना नहीं खा पा रहा था और अंततः उसकी मौत हो गई।

CG News : गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने चार पोटाश बम लगाए थे, जिसमें से एक बम ने शावक को घायल किया। एक आरोपी के घर से सात पोटाश बम बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, आरोपी ने ओडिशा के एक व्यक्ति से 700 रुपये प्रति पोटाश बम में ये विस्फोटक सामग्री खरीदी थी। ओडिशा कनेक्शन की जानकारी सामने आने के बाद, वन विभाग आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ फरार आरोपियों की तलाश भी कर रहा है।

CG News : उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले को सुलझाने का दावा किया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire