Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : एसडीएम के मौजूदगी में ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

इसी अनुमति की आड़ में मंच पर खुलेआम अश्लीलता परोसी गई।

CG News : एसडीएम के मौजूदगी में ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम ने व्यवस्था की पोल खोल दी। छह दिवसीय मनोरंजन आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली गई थी, लेकिन इसी अनुमति की आड़ में मंच पर खुलेआम अश्लीलता परोसी गई।

जानकारी के मुताबिक, आयोजन के दौरान एसडीएम खुद मौके पर मौजूद रहे। तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से मंच पर अर्धनग्न डांस और पैसे उड़ाने का तमाशा शुरू हुआ। ओडिशा से बुलाए गए बार डांसरों ने सोशल मीडिया पर आयोजन का प्रचार भी अश्लील अंदाज में किया। 8 जनवरी से भारी भीड़ जुटने लगी और 9 जनवरी की रात हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। रात 11 बजे से तड़के 3 बजे तक मंच पर डांस चलता रहा और पंडाल के भीतर अफसर, पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि भी नोटों की बारिश करते नजर आए।

10 जनवरी को आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया गया। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आयोजक देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (3)(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उसी दिन आयोजन को बंद करवा दिया गया।

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि अनुमति देने वाले और आयोजन के दौरान मौजूद एसडीएम के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। रात भर चले अश्लील कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी, आगे की सीट आरक्षित होना और उनके समर्थकों द्वारा खुलेआम पैसा उड़ाना वीडियो में साफ नजर आ रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire