Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : एनएसयूआई ने पुलिस अधिकारियों को गुलाब का फूल एवं गेट वेल सून कार्ड दिया
CG News : रामकुमार भारद्वाज, केशकाल। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

CG News : रामकुमार भारद्वाज, केशकाल। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एनएसयूआई के द्वारा पुलिस अधिकारियों को गुलाब का फूल एवं गेट वेल सून कार्ड दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एनएसयूआई के प्रदेश सचिव वसीम मेमन के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह व थाना प्रभारी विकास बघेल को गुलाब का फूल व गेट वेल सून कार्ड देकर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया।
CG News : इस सम्बंध में एनएसयूआई प्रदेश सचिव वसीम मेमन ने बताया कि विष्णुदेव सरकार के दमनकारी तरीकों से सतनामी समाज के निर्दाेष युवाओ सहित विधायक देवेद्र यादव, एनएसयूआई के पदाधिकारी सूर्यकांत वर्मा, अजीत कोसले, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेद्र बंजारे के गिरफ्तारी एवं भिलाई में हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अहिंसा और प्रेम को आदर्श मानते हुए हमने प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी एवं अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार केशकाल एसडीओपी व थाना प्रभारी को गुलबा फूल भेंट कर विरोध जताया है। यदि जल्द से जल्द हमारे विधायक देवेंद्र यादव को रिहा नहीं किया जाता है तो आगामी दिनों में एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सकलैन रजा, इमरान खान, दारैन अहमद कुरैशी, हासिम उस्मान, मोइन खान, सिकंदर खान मौजूद रहे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


