Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: छत्तीसगढ़ में अब डॉक्टरों को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, वीडियो कॉल से दे सकेंगे गवाही, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने की वर्चुअली शुरुआत

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें गवाही देने के लिए कोर्ट जाने की झंझट से छुटकारा मिल गया है। राज्य की सभी 23 जिला अदालतों और जिला अस्पतालों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से

CG News: छत्तीसगढ़ में अब डॉक्टरों को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, वीडियो कॉल से दे सकेंगे गवाही, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने की वर्चुअली शुरुआत
X

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें गवाही देने के लिए कोर्ट जाने की झंझट से छुटकारा मिल गया है। राज्य की सभी 23 जिला अदालतों और जिला अस्पतालों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ दिया गया है। इस नई व्यवस्था की शुरुआत हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने वर्चुअली की।

CG News: यानी अब डॉक्टर अपने अस्पताल से ही वीडियो कॉल के जरिए मेडिकल रिपोर्ट और बयान दे सकेंगे। इस कदम से कोर्ट की कार्रवाई तेज, पेपरलेस और पारदर्शी होगी। डॉक्टरों को अब दूर-दराज से कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा जिला अदालतों में डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग सेंटर भी शुरू हो गए हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ अब ई-कोर्ट मिशन में देश के टॉप राज्यों में शामिल:चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा

चीफ जस्टिस सिन्हा ने बताया कि इन सेंटरों की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी अदालतों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। यह न्याय व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है। चीफ जस्टिस ने खुशी जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब ई-कोर्ट मिशन में देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है। अब कोर्ट से जारी होने वाले समन भी ई-समन के जरिए भेजे जाएंगे। इससे समय बचेगा और केस की सुनवाई में बार-बार तारीख टलने की समस्या भी कम होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire