Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक 15 बैठकें

इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक 15 बैठकें
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र तय हो गया है। विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

सत्र के पहले दिन, यानी 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। उनके संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत होगी। इसमें सरकार द्वारा आगामी योजनाओं, उपलब्धियों और बजट का पूरा खाका पेश किया जाएगा।

बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार के वित्तीय लेखा-जोखा पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा नए विधेयकों, अनुपूरक बजट और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर सदन में तीखी बहस की संभावना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस महत्वपूर्ण सत्र के लिए अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire