Create your Account
CG News : बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन पर 40 स्कूल प्राचार्यों को नोटिस, संयुक्त संचालक ने मांगी विस्तृत जानकारी
- Rohit banchhor
- 22 May, 2025
नोटिस में प्राचार्यों से स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति, शिक्षकों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों की उपस्थिति व प्रदर्शन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 में खराब प्रदर्शन करने वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को संभागीय संयुक्त संचालक ने नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई बोर्ड परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा के बाद की गई है। नोटिस में प्राचार्यों से स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति, शिक्षकों की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों की उपस्थिति व प्रदर्शन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
CG News : संभागीय संयुक्त संचालक, रायपुर ने नोटिस में सत्र 2024-25 में आयोजित मूल्यांकन टेस्ट, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम। आंतरिक परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई (जैसे नोटिस) और कार्ययोजना।कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की पहचान और उनके लिए उपचारात्मक शिक्षा की व्यवस्था का विवरण।
CG News : लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के संबंध में की गई कार्रवाई। शिक्षकों द्वारा जांची गई कॉपियों और प्राचार्य द्वारा किए गए प्रतिपरीक्षण का रिकॉर्ड। प्राचार्य और शिक्षकों का मुख्यालय निवास और स्कूल से उसकी दूरी। शिक्षकों द्वारा सत्र 2024-25 में लिए गए अवकाश का विवरण और सत्र के दौरान स्कूल का निरीक्षण करने वाले अधिकारी का नाम और निरीक्षण विवरण मांगा गया है।

Related Posts
More News:
- 1. Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय चालक दल की नाव में लगी आग, 17 को किया गया रेस्क्यू, एक भारतीय नाविक की मौत
- 2. Bengal Elections: बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद "बाबू मोशाय" कौन, सीएम पद के लिए ये 5 नाम दौड़ में आगे
- 3. RCB vs MI IPL 2026: रायपुर में आरसीबी ने जीता टॉस, मुंबई की पहले बल्लेबाजी, हार्दिक प्लेइंग 11 से बाहर
- 4. CG News: मोदी की अपील का असर: राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने घटाया वाहनों का काफिला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

