Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ट्रेनिंग से गायब 32 अफसरों को नोटिस, निलंबन की चेतावनी...

यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

CG News : ट्रेनिंग से गायब 32 अफसरों को नोटिस, निलंबन की चेतावनी...
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ी लापरवाही सामने आई है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात 32 अधिकारी मतदान प्रशिक्षण सत्र से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहे। इस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

CG News : बता दें कि बिलासपुर में 30 और 31 जनवरी को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कई अधिकारी व कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित रहे। चुनावी प्रक्रिया में यह एक गंभीर लापरवाही मानी जाती है। जिन 32 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें 12 पीठासीन अधिकारी, 3 मतदान अधिकारी (वर्ग 3), 9 मतदान अधिकारी (वर्ग 2) व 8 मतदान अधिकारी (वर्ग 1) शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CG News : निर्वाचन अधिकारी की सख्ती, जवाब मांगा गया-
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव बनर्जी ने आदेश जारी करते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी 5 और 6 फरवरी को आयोजित होने वाले दूसरे प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से शामिल हों। यदि वे इसमें भी अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन का भी प्रावधान शामिल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire