Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ

जिसका उद्देश्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है।

CG News : निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ
X

CG News : रोशन सेन, माकड़ी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान की शुरुआत 7 दिसंबर 2024 को हुई। यह अभियान 24 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है।

CG News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार घरत ने इस महत्वपूर्ण अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. घरत ने बताया कि इस अभियान के तहत मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर उच्च जोखिम वाले टीबी, कुष्ठ और संदेहास्पद मरीजों की पहचान करेंगे। इसके बाद उनका समुचित जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि इन बीमारियों से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके और लोगों को स्वस्थ जीवन मिल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire