Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बिना वीजा-पासपोर्ट के घूम रहा नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विदेशी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG News : बिना वीजा-पासपोर्ट के घूम रहा नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
X

CG News : जशपुर। जिले की हसीन वादियों में बिना वीजा-पासपोर्ट के सैर कर रहे नाइजीरियन मूल के 46 वर्षीय विदेशी नागरिक गैरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैरी अपनी एक महिला मित्र के साथ दुलदुला के खूंटीटोली इलाके में घूम रहा था, जब सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने उसे गम्हरिया के गर्ग उद्यान के पास हिरासत में लिया। विदेशी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 43 पर गम्हरिया में एक काले रंग की स्कूटी पर दो लोग घूम रहे हैं, जिनमें से एक नाइजीरियन मूल का प्रतीत होता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैरी निवासी इंडम्बो, साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी, नाइजीरिया और स्कूटी चालक राहुल खलखो 21 वर्ष, निवासी कस्तूरा खूंटीटोली को हिरासत में लिया। पूछताछ में गैरी कोई वैध वीजा-पासपोर्ट या पहचान दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

उसने बताया कि वह अपनी मुंबई निवासी महिला मित्र के साथ घूमने आया था, जिसके रिश्तेदार ने उसे जशपुर लाया था। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश और घूमना गंभीर अपराध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कोई विदेशी नागरिक उनके क्षेत्र में आता है, तो फॉर्म सी भरकर पुलिस को तुरंत सूचित करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire