Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : भतीजी ने ही रची थी गहनों की चोरी की साजिश, दोस्त के साथ मिलकर दी वारदात को अंजाम

आरोपी खुद पीड़िता की नाबालिग भतीजी निकली, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

CG News : भतीजी ने ही रची थी गहनों की चोरी की साजिश, दोस्त के साथ मिलकर दी वारदात को अंजाम
X

CG News : दुर्ग। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुक्तिधाम के पास हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की मुख्य आरोपी खुद पीड़िता की नाबालिग भतीजी निकली, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता स्वामी मंडावी (34) ने थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच उनके घर से सोने के गहने चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की नाबालिग भतीजी से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि गहने अपने मित्र रंजीत वर्मा को बेचने के लिए दिए थे।

पुलिस ने रंजीत वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी के आभूषण अन्य साथियों को बेचने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 2.50 लाख रुपये का सोने का नेकलेस, लगभग 1.70 लाख रुपये का मंगलसूत्र और कुछ नगदी बरामद की।

आरोपी रंजीत वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं विधि से संघर्षरत नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire