Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : NH-30 बना रोमांस का ट्रैक, बाइक पर स्टंट करता कपल कैमरे में कैद, VIDEO से मचा हड़कंप

यह खतरनाक रोमांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : NH-30 बना रोमांस का ट्रैक, बाइक पर स्टंट करता कपल कैमरे में कैद, VIDEO से मचा हड़कंप
X

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सड़क सुरक्षा को ठेंगा दिखाने वाला एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। नेशनल हाईवे-30 पर एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। न हेलमेट, न सुरक्षा और न ही ट्रैफिक नियमों की कोई परवाह यह खतरनाक रोमांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है, जबकि युवती सामने बैठकर फिल्मी अंदाज में रोमांस करती दिख रही है। यह सब उस हाईवे पर हो रहा है, जहां हर वक्त भारी वाहनों और तेज रफ्तार ट्रैफिक की आवाजाही रहती है। जरा-सी चूक दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, साथ ही अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताते हुए बाइक सवार पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि जब हादसों की संख्या बढ़ रही है, तब भी ऐसे लोग आखिर कब सुधरेंगे।

मामले को लेकर यातायात पुलिस हरकत में आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर बाइक और युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई तय मानी जा रही है, क्योंकि इस तरह सड़क पर स्टंट और खतरनाक ड्राइविंग गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire