Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, दो माह पहले हुई थी सामूहिक विवाह में शादी...

उन्होंने पुलिस से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

CG News : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, दो माह पहले हुई थी सामूहिक विवाह में शादी...
X

CG News : राजनांदगांव। शहर के भरकापारा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो महीने पहले ही सामूहिक विवाह में शादी करके आई नवविवाहिता आँचल वासनिक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

CG News : बता दें कि आँचल वासनिक डोंगरगढ़ की रहने वाली थी और उसका विवाह 10 दिसंबर को मेढ़ा में आयोजित 25 जोड़ों के सामूहिक विवाह में हुआ था। शादी के महज दो महीने बाद ही आँचल ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

CG News : अब पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह जाना जा सके कि आखिर दो महीने में ऐसा क्या हुआ कि आँचल ने मौत को गले लगा लिया। आँचल की अचानक हुई मौत से उसके परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire