Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नवनिर्वाचित महिला सरपंच का निधन, गांव में छाया शोक...

उनके निधन से गांव वालों को गहरा आघात पहुंचा है।

CG News : नवनिर्वाचित महिला सरपंच का निधन, गांव में छाया शोक...
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा ब्लॉक स्थित बेहराडीह गांव में नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती मरकाम के निधन से ग्रामीणों में गहरा दुख छा गया है। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार आज गांव में किया गया। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को हुए पंचायत चुनाव में भगवती चंद्रकुमार मरकाम सरपंच निर्वाचित हुई थीं। जीत के बाद 24 फरवरी को उन्होंने गांव में आभार रैली निकाली थी।

CG News : इस दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 26 फरवरी की शाम को उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच भगवती मरकाम के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने उन्हें एक समर्पित और जनहितैषी नेता बताया, जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद गांव के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई थीं। उनके निधन से गांव वालों को गहरा आघात पहुंचा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire