Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ASI भर्ती प्रक्रिया में आया नया अपडेट, जानें, ताकि न पछताएं...

इस प्रक्रिया के पारदर्शी संचालन को लेकर उनकी उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

CG News : ASI भर्ती प्रक्रिया में आया नया अपडेट, जानें, ताकि न पछताएं...
X

CG News : कोण्डागांव। ASI (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होकर 21 जनवरी को समाप्त हो गई। यह भर्ती नारायणपुर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों में 714 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 96,136 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 55,295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 40,841 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया।

CG News : शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा की जानकारी-
भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा की सफलतापूर्वक आयोजित की गई। अब आगामी प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और अंतिम दौड़ का परीक्षण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके अंक और प्रदर्शन के आधार पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, इस बार की भर्ती प्रक्रिया में रिजर्व डे के दौरान अनुपस्थित अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया, जिससे वे संतुष्ट दिखे।

CG News : प्रारंभिक प्रतिक्रिया और पारदर्शिता की सराहना-
शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया को अत्याधुनिक उपकरणों और पारदर्शिता के साथ संचालित किए जाने की सराहना की। कांकेर के महेंद्र कुमार, राम भगत और महासमुंद के यशवंत ध्रुव ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही, जिससे उन्हें उनके प्रदर्शन के अनुसार सही अवसर मिला। अब सभी अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, और इस प्रक्रिया के पारदर्शी संचालन को लेकर उनकी उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire