Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

तहसीलदार विजय कुमार कोठारी को तहसील कार्यालय कुमरदा में स्थानांतरित किया गया है।

CG News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
X

CG News : राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना की घोषणा की है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। निर्णय के अनुसार, तहसील कार्यालय कुमरदा की तहसीलदार आकांक्षा साहू को अब तहसील कार्यालय छुरिया में पदस्थ किया गया है। वहीं तहसील कार्यालय छुरिया के तहसीलदार विजय कुमार कोठारी को तहसील कार्यालय कुमरदा में स्थानांतरित किया गया है।

नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। तहसील कार्यालय राजनांदगांव के गंगाधर राव को अब तहसील कार्यालय छुरिया में पदस्थ किया गया है। नायब तहसीलदार रामलखन चौहान को तहसील कार्यालय घुमका से तहसील कार्यालय राजनांदगांव में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा तहसील कार्यालय छुरिया के नायब तहसीलदार अब्दुल वसीम सिद्दीकी को तहसील कार्यालय घुमका में नियुक्त किया गया है।

देखें लिस्ट-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire