Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : छत्तीसगढ़ के इन 14 जिलों में खुलेंगे नए थाने, पुलिस विभाग से मिली मंजूरी, देखें लिस्ट...
नए थाने खोलने से सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में मदद मिल सकेगी।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 14 जिलों में नए थाने खोलने का निर्णय लिया है। पुलिस विभाग ने इसके लिए संबंधित पुलिस अधीक्षकों को मंजूरी दे दी है और इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। नए थाने खोलने से सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में मदद मिल सकेगी।
CG News : नए थाने खोलने वाले जिले-
आदेश के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बालोद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों में नए थाने खोले जाएंगे। इसके अलावा, राजधानी रायपुर में स्थित राजातालाब नूरानी चौक की नूरानी चौकी को अब थाना में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
देखें लिस्ट-

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


