Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र कल से, 40 डिग्री तापमान में स्कूल जाएंगे बच्चे, सेहत पर पड़ेगा असर, 15 दिन आगे बढ़ाने की मांग

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 जून नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होगी। बता दें प्रदेश में मानसून आने के बाद नए शिक्षा सत्र जुलाई से होती रही है, लेकिन इस बार 16 जून से स्कूल खोले जाने के आदेश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र कल से, 40 डिग्री तापमान में स्कूल जाएंगे बच्चे, सेहत पर पड़ेगा असर, 15 दिन आगे बढ़ाने की मांग
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 जून नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होगी। बता दें प्रदेश में मानसून आने के बाद नए शिक्षा सत्र जुलाई से होती रही है, लेकिन इस बार 16 जून से स्कूल खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल शिक्षा विभाग से निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर 'शाला प्रवेश उत्सव' में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

CG News: बता दें कि जुलाई की जगह जून माह में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होने से बच्चों के साथ उनके पालक परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री के आस पास बना हुआ है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चों के साथ बड़ें भी बीमार पड़ रहे हैं। पालको का कहना है कि सरकार को बच्चों की सेहत की ओर ध्यान देना चाहिए। बच्चे अगर इतनी गर्मी उमस में स्कूल जाएंगे तो उनके सेहत पर असर होगा।

CG News: वहीं नए शिक्षा सत्र 16 जून से शुरु किए जानें के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने भी आपत्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि, पहले ऐसा लग रहा था बारिश जल्दी आएगी, लेकिन मानसून के जल्दी आने के बावजूद अभी गर्मी और उमस है। बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल खुलने का समय 15 दिन बढ़ाया जाना चाहिए। बैज ने कहा कि, बारिश नहीं होने के कारण अभी तेज गर्मी और उमस पड़ रही है। इससे कहीं ना कहीं बच्चों के सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। इतनी गर्मी और उमस को देखते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि, 15 दिन बाद स्कूल खोले जाएं।

CG News: गर्मी को देखते हुए ये रह सकता है स्कूल का समय

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire