Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : गोठान में लापरवाही, कुत्तों ने नोच डाले चार बछड़े, निगम अधिकारी बने रहे बेखबर...
CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई नगर निगम द्वारा संचालित गोठान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस गोठान में कुत्तों ने चार बछड़ों को नोच डाला, जबकि निगम अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। गो सेवकों ने गुरुवार की सुबह यह नजारा देखा तो वे हैरान रह गए। इस घटना के बाद गो सेवकों ने मवेशियों के डॉक्टर को सूचना दी।
CG News : गो सेवक परशुराम देवांगन ने बताया कि वे रोजाना गो सेवा के लिए गोठान आते हैं, लेकिन आज सुबह जब पहुंचे तो चार बछड़ों को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा हुआ पाया। उन्होंने बताया कि गोठान में बछड़ों को रखने की कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं है। जहां बछड़ों को रखा गया है, वह जगह खुली हुई है, जिससे कुत्ते आसानी से अंदर घुस जाते हैं। बीती रात कुत्तों ने चार बछड़ों को नोच डाला, जिससे उनकी हालत गंभीर है और उनके बचने की संभावना भी कम नजर आ रही है। यह पहली बार नहीं है जब गोठान में कुत्तों द्वारा बछड़ों को नोचे जाने की घटना सामने आई है।
CG News : पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन निगम अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गो सेवकों ने निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इस मामले में भिलाई निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अभी इस घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पहले बछड़ों की स्थिति जांचकर उनके इलाज का प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद यह पता लगाया जाएगा कि कहां चूक हुई है, जिससे कुत्ते गोठान में घुस रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Tuesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
- 3. Nagpur factory blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 15 लोगों की मौत
- 4. President Draupadi Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

