Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आदिवासी छात्रावास में फिर लापरवाही, खौलते तेल में झुलसा छात्र, अस्पताल में भर्ती

तत्काल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।

CG News : आदिवासी छात्रावास में फिर लापरवाही, खौलते तेल में झुलसा छात्र, अस्पताल में भर्ती
X

CG News : जगदलपुर। बस्तर जिले से फिर एक हैरान कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। विकासखंड बकावंड के ग्राम पंचायत बारदा स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में खाना बनाते समय एक छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। खौलते तेल में झुलसे इस छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।

घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रावास में न तो अधीक्षक मौजूद था, न ही रसोइया। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि दोनों कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिसके चलते छात्रों को मजबूरन खुद ही खाना बनाना पड़ता है। घायल छात्र सुमन भद्रे भी अपने साथियों के लिए भोजन तैयार कर रहा था, जब हादसा हुआ।

घटना के बाद स्थानीय अफसरों पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की, ताकि विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके। लेकिन जब छात्र की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire