Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, चमेदा जंगल से डीआरजी ने बरामद किए 10 कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामग्री

यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी, नगरी) शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में चलाया गया।

CG News : नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, चमेदा जंगल से डीआरजी ने बरामद किए 10 कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामग्री
X

CG News : धमतरी। जिले में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) टीम को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम चमेदा के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी, नगरी) शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में चलाया गया।

CG News : मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीआरजी धमतरी की टीम ने चमेदा जंगल में सर्चिंग शुरू की थी। सूचना थी कि जंगल में कुछ नक्सली मौजूद हैं और उन्होंने विस्फोटक सामग्री डंप की है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से 10 कुकर (बम बनाने के लिए), तीन 15 लीटर के टीन के डिब्बे, और दो नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम बरामद किए। यह सामग्री नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए बम बनाने के उद्देश्य से छिपाई गई थी।

CG News : पुलिस के अनुसार, यह दूसरी बार है जब चमेदा जंगल में नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। दो सप्ताह पहले भी डीआरजी ने इसी जंगल से कुकर बम, पाइप बम, और टिफिन बम बरामद किए थे, जिन्हें नष्ट कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया था। इस बार भी बरामद सामग्री से नक्सलियों के खतरनाक इरादों का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि नक्सल गतिविधियों पर नजर रखते हुए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

CG News : डीआरजी और अन्य सुरक्षा बल जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रियता से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। बरामद सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और जंगल में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire