Create your Account
CG News : नक्सलियों का 18 लाख का गुप्त डंप बरामद, जंगल से सोना, नकदी, हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
CG News : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की निशानदेही पर बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों, विस्फोटकों, सोने और नकदी का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए कई गुप्त डंप का पता चला, जहां से बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद सामान में करीब 116 ग्राम सोने का बिस्कुट (अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये) और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने एक INSAS राइफल, 16 मैगजीन, AK-47 की 4 मैगजीन और 68 कारतूस, SLR की 23 मैगजीन और 34 राउंड, पांच 12 बोर बंदूकें, तीन BGL लॉन्चर, छह टिफिन बम, 122 तीर बम, चार पाइप बम, देशी ग्रेनेड, मोर्टार, जिलेटिन, डेटोनेटर, रिवॉल्वर, एयरगन, भरमार बंदूकें तथा बड़ी मात्रा में अन्य गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बरामदगी नक्सल संगठन की हथियार और रसद क्षमता को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जब्त सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मछली पकड़ना पड़ा भारी, एनीकट की तेज धारा में बहा युवक, रेस्क्यू जारी
- 2. IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड के सामने ढही टीम इंडिया, 76 रन पर ऑलआउट; मेजबान ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
- 3. MP News : शिवपुरी को बड़ी सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास
- 4. TRAI: बैंक और सरकारी कॉल्स पर TRAI सख्त, 1600-140 सीरीज के लिए जारी हुए नए नियम, ऐप से नहीं होंगे ब्लॉक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

