Breaking News
Create your Account
CG News : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, लोगों में भय का माहौल...
- Rohit banchhor
- 26 Jul, 2024
CG News : पखांजूर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र के भामरागढ़ इलाके के आरेवाड़ा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की निर्मम हत्या
CG News : पखांजूर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र के भामरागढ़ इलाके के आरेवाड़ा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेंक दिया है। बताया जाता है कि मृतक का नाम जयराम कुमेटी है।
CG News : बता दें कि जयराम कुमेटी को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में निशाना बनाया। भामरागढ़ इलाके के आरेवाड़ा गाँव के पास उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को सड़क पर फेंक दिया गया। यह घटना छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर हुई है, जो नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात क्षेत्र है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया।
CG News : पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी के शक में की जाने वाली इस तरह की हत्याएँ क्षेत्र में अक्सर होती रहती हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs RR IPL 2026: जुरेल-यशस्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का टारगेट
- 2. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- 3. CG News : AI सक्षम शिक्षा अभियान : CM विष्णु देव साय से गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण
- 4. CG Breaking: शिक्षा मंत्री की 751 प्राचार्यों संग बैठक कल, नए सत्र से आत्मानंद स्कूलों को बंद करने के फैसले पर हो सकता है बड़ा ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

