Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नक्सलियों की शांति वार्ता की पहल, एक महीने के युद्ध विराम की अपील, गृहमंत्री विजय शर्मा को दिया धन्यवाद

नक्सलियों ने शांति वार्ता शुरू करने के लिए यह अपील की है और उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का उनकी सुरक्षा गारंटी और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आभार जताया है।

CG News : नक्सलियों की शांति वार्ता की पहल, एक महीने के युद्ध विराम की अपील, गृहमंत्री विजय शर्मा को दिया धन्यवाद
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने सरकार के समक्ष एक महीने के युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा है। नक्सलियों ने शांति वार्ता शुरू करने के लिए यह अपील की है और उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का उनकी सुरक्षा गारंटी और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आभार जताया है।

CG News : रूपेश ने अपने पत्र में लिखा, “मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने और मेरी सुरक्षा की गारंटी देकर इस प्रयास को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए मैं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद देता हूं।” उन्होंने बताया कि शांति वार्ता के लिए उनके संगठन की ओर से प्रतिनिधित्व तय करने हेतु नेतृत्वकारी कमरेडों से मुलाकात आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने सरकार से एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाने की मांग की है।

CG News : राजनीतिक बयानों पर चुप्पी-

रूपेश ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ दिए गए बयानों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरे बयान पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के विरोधी बयानों का जवाब अभी नहीं दे रहा हूं। मेरा ध्यान अभी केवल शांति वार्ता की प्रक्रिया पर केंद्रित है।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire