Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 6 लाख नकद, लैपटॉप और हथियार छोड़कर भागे नक्सली, माड़ डिवीजन को भारी नुकसान...

माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए या घायल हुए हैं।

CG News : 6 लाख नकद, लैपटॉप और हथियार छोड़कर भागे नक्सली, माड़ डिवीजन को भारी नुकसान...
X

CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कसोड़-कुमुरादी जंगल में सुरक्षा बलों और माड़ डिवीजन के सशस्त्र माओवादी कैडरों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस 2 से 3 घंटे तक चली मुठभेड़ में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों का मुकाबला नहीं कर पाया और 6 लाख रुपये नकद, 11 लैपटॉप, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं छोड़कर भाग खड़े हुए। माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए या घायल हुए हैं।

CG News : बता दें कि सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कसोड़-कुमुरादी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माड़ डिवीजन के सीनियर माओवादी कैडर सक्रिय हैं। इसके आधार पर 15 अप्रैल को सर्चिंग गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने घिरने के डर से मैदान छोड़ दिया।

CG News : फायरिंग थमने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की गहन तलाशी ली, जिसमें नकद 6,00,000 रुपये, 11 लैपटॉप, 50 किलो बारूद, 30 किलो शोरा, 20-20 लीटर पेट्रोल-डीजल, 2 कुकर बम, 130 एसएलआर कारतूस, 25 12-बोर कारतूस, 18.303 कारतूस, कार्डेक्स वायर (2 बंडल), बिजली वायर (10 बंडल), 1 नक्सली वर्दी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दवाइयां, टिफिन, नक्सल साहित्य, जूते और अन्य सामान बरामद किए है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire