Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: नक्सलियों ने की कायराना हरकत, सरपंच रहे 2 नेताओं को उतारा मौत के घाट

CG News: नक्सलियों ने की कायराना हरकत, सरपंच रहे 2 नेताओं को उतारा मौत के घाट
X

CG News: बीजापुर: बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सुकलु फरसा और कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। दोनों सरपंचों का अपहरण अलग-अलग स्थानों से किया गया था, जिसके बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।


CG News: सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने 2 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव के पास से सुकलु फरसा का अपहरण किया था, जबकि कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को नैमेड थाना क्षेत्र के मुर्गा बाजार से अगवा किया था। अब दोनों की हत्या कर दी गई है।


CG News: सुकलु फरसा के शव के पास नक्सलियों ने एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें उन पर एक राजनीतिक दल से जुड़ने का आरोप लगाया गया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि नक्सलियों ने तीन बार पूर्व सरपंच को पार्टी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करने के बाद उन्होंने उनकी हत्या कर दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire