Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: छत्तीसगढ़ से भाग रहे नक्सली, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले. हिंसा छोड़ मुख्य धारा से जुड़े नक्सली

CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, तेलंगाना के मुलगू जिले में नक्सली मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए हैं। ये छत्तीसगढ़ में हमारे

CG News: छत्तीसगढ़ से भाग रहे नक्सली, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले. हिंसा छोड़ मुख्य धारा से जुड़े नक्सली
X

रायपुर। CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, तेलंगाना के मुलगू जिले में नक्सली मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए हैं। ये छत्तीसगढ़ में हमारे जवानों के पराक्रम के कारण जब नक्सली दूसरे राज्यों में पलायन कर रहें हैं, तो वहां पर भी पूरी तैयारी है। सभी नक्सलियों से आह्वान है कि वे मुख्य धारा से जुड़े।

CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है।

CG News: मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। इसी हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर दौरे पर आने वाले हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire