Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, स्टेट हाईवे-63 पर 30 किलो का IED बरामद, कंट्रोल्ड ब्लास्ट से निष्क्रिय

बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, स्टेट हाईवे-63 पर 30 किलो का IED बरामद, कंट्रोल्ड ब्लास्ट से निष्क्रिय
X

CG News : बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। स्टेट हाईवे-63 पर आवापल्ली और मुर्दोन्डा के बीच पक्की सड़क के नीचे छिपाकर रखा गया करीब 30 किलो वजनी शक्तिशाली आईईडी बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल नियमित सर्चिंग और क्षेत्र प्रभुत्व अभियान पर निकले थे। इसी दौरान सड़क के नीचे दबे पानी से भरे ड्रम पर संदेह हुआ। इलाके को तुरंत घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया और बम स्क्वॉड को बुलाया गया। जांच में ड्रम के भीतर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री फिट कर आईईडी तैयार किए जाने की पुष्टि हुई।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को बाहर निकालकर कंट्रोल्ड ब्लास्ट के जरिए निष्क्रिय किया गया। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो गश्ती दल या आम नागरिकों को भारी नुकसान हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, लंबे समय बाद नक्सलियों ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को निशाना बनाया है। हाल के महीनों में डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और एसटीएफ के संयुक्त अभियानों से नक्सली नेटवर्क को लगातार नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते यह साजिश रची गई थी।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई से एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता और सक्रियता साबित हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire