Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : लाख के इनामी नक्सली छोटू खैरवार की हत्या, साथियों ने उतारा मौत के घाट...
उसका शव झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमगांव जंगल से बरामद किया गया।

CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सक्रिय कुख्यात नक्सली छोटू खैरवार की हत्या उसके ही साथियों ने कर दी। 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली छोटू खैरवार, जो बलरामपुर में कई नक्सली हमलों में शामिल रहा था, की हत्या माओवादियों के आपसी विवाद के चलते की गई। उसका शव झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमगांव जंगल से बरामद किया गया।
CG News : बता दें कि छोटू खैरवार लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ था और नक्सल विरोधी अभियान में उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें चल रही थीं। सुरक्षा बलों ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक नक्सली के बारे में जुटाई गई जानकारी के आधार पर और भी सुराग हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


