Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आईईडी लगाते नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 बम बरामद...

बढ़ते हुए टीम ने एक संदिग्ध को भागते देखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

CG News : आईईडी लगाते नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 बम बरामद...
X

CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। डोंडरीपारा जंगल में आईईडी लगाने की फिराक में घूम रहे कुतुल एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य सोमारू सलाम उर्फ ईडतो को सुरक्षा बलों ने धर दबोचा। उसके कब्जे से 5 किलोग्राम का एक टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर और 8 पेंसिल बैटरी बरामद की गई। इसके अलावा, सर्चिंग के दौरान एक 5 किलोग्राम का कमांड आईईडी भी मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।

CG News : बता दें कि नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली कि डोंडरीपारा जंगल में नक्सली आईईडी प्लांट करने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद थाना कोहकामेटा से निरीक्षक शैलेंद्र दुबे के नेतृत्व में DRG और BDS की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई। कोहकामेटा-इरकभट्टी के बीच डोंडरीपारा की पगडंडी पर सर्चिंग के दौरान 5 किलोग्राम का एक कमांड आईईडी बरामद हुआ। आगे बढ़ते हुए टीम ने एक संदिग्ध को भागते देखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

CG News : पूछताछ में उसने अपना नाम सोमारू सलाम बताया और नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल की। सोमारू सलाम कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय मिलिशिया सदस्य था। वह पुलिस कैंपों, सड़क निर्माण और विकास कार्यों में बाधा डालने, रोड काटने, नक्सल बैनर लगाने और राशन जुटाने जैसे कामों में लिप्त था। नक्सलियों के ठिकाने छिनने से बौखलाहट में वह क्षेत्र में आईईडी लगाने की योजना बना रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire