Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : नगर पंचायत घरघोड़ा को मिली सांसद राधेश्याम की पहल से बड़ी सौगात, 97 लाख की लागत से बनेगा मल्टीस्टोरी काम्प्लेक्स...
- Rohit banchhor
- 18 Oct, 2024
गौरतलब हो कि केंद्र में मोदी सरकार तथा प्रदेश में विष्णु देव की डबल इंजन की सरकार है।
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। शहर में विकास की सौगात के नीत नए आयाम गढ़े जा रहे है। इसमे अब जनपद तथा नगर पंचायत भी पीछे नहीं है। जिसमे सांसद राधेश्याम राठिया के सतत प्रयास से घरघोड़ा में सामने आया है। अब घरघोड़ा में महानगरो की तर्ज पर मल्टीस्टोरी काम्प्लेक्स की सौगात नगरीय निकाय प्रशासन ने दी हैं। इसके लिए शासन ने 97 लाख 47 हजार रुपये भी स्वीकृत की है।
CG News : गौरतलब हो कि केंद्र में मोदी सरकार तथा प्रदेश में विष्णु देव की डबल इंजन की सरकार है। विकास कार्यों से लेकर केंद्र की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन होने लगा है। स्थिति यह है कि लंबित पड़े पीएम आवास योजना में लोगों के घरों का सपना पूरा करने की कवायद हो चुकी है। इस बीच लोकसभा निर्वाचन सांसद राधेश्याम राठिया की पहल पर घरघोड़ा नगर में मल्टीस्टोरी काम्प्लेक्स की सौगात मिली है। इसमें 24 दुकान वह भी लिफ्ट के साथ उपलब्ध होगी। साथ ही ऊपरी तल में ऑफिस के लिए हाल भी होगा। उक्त मल्टी स्टोरी काम्प्लेक्स नगर के भीतर पुराने नगर पंचायत दफ्तर के स्थान पर बनेगा। देखा जाए तो घरघोड़ा में इस तरह की कोई भी सरकारी परिसर नहीं है। वही नगर वासियों को व्यवसाईयों को मल्टी स्टोरी परिसर की सौगात मिलने पर वे हर्षित है और इसकी प्रशंसा के साथ-साथ भाजपा सांसद राधेश्याम राठिया के प्रति आभार भी जाता रहे हैं।

CG News : 6 माह के कार्यकाल में बड़ी उपलब्धि
वर्तमान में चुनाव के बाद अब तक सांसद का कार्यकाल केवल 6 माह का ही हुआ है। सांसद राधेश्याम राठिया अपने संसदीय कार्यकाल के 6 माह के भीतर घरघोड़ा नगर को मल्टी स्टोरी काम्प्लेक्स देकर राधेश्याम राठिया ने बता दिया कि मूलभूत विकास उनकी पहली प्राथमिकता हैं।
CG News : राजस्व के साथ नगर पंचायत की दिशा और दशा में होगी बदलाव
अमुमन ग्रामीण स्तर पर मल्टी स्टोरी काम्प्लेक्स की सौगात नजर नहीं आती है, हालांकि आकांक्षी जिलों में इस तरह की पायलट प्रोजेक्ट योजना संचालित है। वही उक्त मल्टी स्टोरी काम्प्लेक्स के निर्माण के बाद घरघोड़ा नगर में जहां व्यापार के नये आयाम स्थापित होंगे। घरघोड़ा नगर पंचायत के राजस्व में वृद्धि भी होगी। इसके साथ ही नगर की दिशा तथा दशा में व्यपाक बदलाव विकास तथा विकसित की दिशा में होगी यह कहना गलत नही होगा।

CG News : सीएम और डिप्टी सीएम का आभार- राधेश्याम
इस सम्बंध में सासंद राधेश्याम राठिया ने चर्चा में बताया कि वे घरघोड़ा के ही रहने वाले है। इसके साथ पूरे लोकसभा निर्वाचन में विकास तथा गांव को आजीविका मूलक से जोड़कर विकसित किया जाना हमारी प्राथमिकता है। घरघोड़ा में मल्टीस्टोरी काम्प्लेक्स की मांग थी इसे मेरे द्वारा शासन स्तर पर चर्चा की गई जिस पर सीएम तथा डिप्टी सीएम ने इसकी स्वीकृति दी है। मैं दोनो के प्रति आभार व्यक्त करता हू।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्जन भर से ज्यादा मामला है दर्ज
- 2. Share Market Today: ट्रंप की एक चेतावनी Share Market पस्त, सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक विवाह, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम
- 4. CG News : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

