Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पोटाकेबिन में छात्र की रहस्यमयी मौत, कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति...

समिति का नेतृत्व पूर्व पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम को सौंपा गया है।

CG News : पोटाकेबिन में छात्र की रहस्यमयी मौत, कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दुगाईगुड़ा स्थित बालक रेसिडेंशियल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र नीतीश ध्रुव की अचानक हुई मौत ने हड़कंप मचा दिया है। ग्राम जिनिप्पा का रहने वाला नीतीश पोटाकेबिन में पढ़ाई कर रहा था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तत्काल प्रभाव से 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति का नेतृत्व पूर्व पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम को सौंपा गया है।

CG News : जांच समिति का गठन, ये हैं सदस्य-
प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC) चीफ दीपक बैज ने इस मामले की गहराई से जांच के लिए कमेटी में कमलेश कारम के साथ जनपद पंचायत के तीन सदस्यों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (सीसी) के अध्यक्ष को शामिल किया है। यह समिति नीतीश ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का पता लगाएगी और अपनी रिपोर्ट दीपक बैज को सौंपेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire