Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र, 1242 दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग...

सांसद ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

CG News : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र, 1242 दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग...
X

CG News : रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के 1242 आश्रित परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग उठाई है। सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में बताया कि शिक्षाकर्मी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ के बैनर तले दिवंगत शिक्षकों के परिजनों ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर 307 दिनों तक आंदोलन किया।

CG News : इस दौरान जल सत्याग्रह, दंडवत आंदोलन, जेल भरो आंदोलन, और महिलाओं द्वारा मुंडन जैसी मार्मिक गतिविधियों के जरिए परिजनों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। उस समय अग्रवाल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष डॉ. रमन सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ आंदोलन में परिजनों के समर्थन में खड़े थे। भाजपा ने सत्ता में आने पर शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था।

CG News : केवल 27 को नियुक्ति, 1242 अब भी प्रतीक्षा में-

पत्र में अग्रवाल ने उल्लेख किया कि वर्तमान में केवल 27 पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है, जबकि 1242 आश्रित परिजन अब भी प्रतीक्षा में हैं। अधिकांश को टीईटी अर्हता की कमी और आयु सीमा पार होने के कारण अपात्र घोषित किया गया है। हाल ही में परिजनों ने सांसद अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं और ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। सांसद ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire