Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नहाने के दौरान बांध में डूबे मां-बेटी, कड़ी मशक्कत के बाद मिली दोनों के शव...

दुर्भाग्यवश, दोनों को तैरना नहीं आता था और वे गहरे पानी में समा गईं।

CG News : नहाने के दौरान बांध में डूबे मां-बेटी, कड़ी मशक्कत के बाद मिली दोनों के शव...
X

CG News : सरगुजा। सरगुजा जिले के बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुटसु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां और बेटी दोनों की बांध में डूबने से मौत हो गई। 18 वर्षीय सरिता यादव अपनी मां उर्मिला यादव के साथ कपड़े धोने के लिए बांध पर गई थी। इस दौरान सरिता का पैर फिसल गया और वह बांध में गिर गई, जिसे देख मां उर्मिला भी अपनी बेटी को बचाने के लिए पानी में कूद पड़ीं। दुर्भाग्यवश, दोनों को तैरना नहीं आता था और वे गहरे पानी में समा गईं।



CG News : घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर शवों की तलाश शुरू की, लेकिन शुरुआत में सफलता नहीं मिली। इसके बाद बलरामपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट के जरिए कई घंटों तक कड़ी मशक्कत की और अंततः मां-बेटी के शवों को बांध से बाहर निकाला। घटना स्थल पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस टीम मौजूद थे। शवों की पहचान होने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, और बाद में परिवार को सौंप दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire