Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 140 से ज्यादा नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री के सामने होगा रेड कार्पेट पर स्वागत

बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती और सरकार मुख्यधारा में लौटने वालों के लिए स्वागत सुनिश्चित करेगी।

CG News : 140 से ज्यादा नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री के सामने होगा रेड कार्पेट पर स्वागत
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल सरेंडर होने जा रहा है। 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में 140 से ज्यादा नक्सली मुख्यधारा में लौटेंगे। इन नक्सलियों के पास 100 से अधिक हथियार भी होंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नक्सलियों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर किया जाएगा। सरेंडर प्रक्रिया सरकारी स्तर पर आयोजित की जाएगी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती और सरकार मुख्यधारा में लौटने वालों के लिए स्वागत सुनिश्चित करेगी।

गृहमंत्री ने कांग्रेस के पूर्व आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि झीरम घाटी की स्थिति पर नई सरकार ने ठोस कार्रवाई की है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी भी दी। पीएम 31 अक्टूबर को राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और 28 से 30 नवंबर तक रायपुर में डीजी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire