Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरटखुर्द में मासिक मॉक टेस्ट का आयोजन

CG News: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरटखुर्द में मासिक मॉक टेस्ट का आयोजन
X

CG News: खैरटखुर्द: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खैरटखुर्द, विकासखंड बागबाहरा, जिला महासमुंद में हर माह की तरह आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को प्रतियोगी परीक्षा "प्रयास" और NMMSE पैटर्न पर आधारित पूर्ण सिलेबस मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के साथ-साथ आसपास के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित कुल 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

CG News: परीक्षा का संचालन भगत दास (शिक्षक) द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उत्साह को और बढ़ाया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और गहन रुचि के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विद्यालय स्टाफ से श्रद्धा पांडे, सीमा पांडे, खुगेश्वर साहू और संकुल समन्वयक मोहिंदर पांडे का विशेष सहयोग रहा। हायर सेकंडरी शाला खैरटखुर्द के प्राचार्य पुरुषोत्तम चंद्राकर ने समय-समय पर परीक्षा का निरीक्षण किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रश्न पत्र तैयार करने का कार्य वीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

CG News: परीक्षा संचालक भगत दास ने बताया कि जब तक शासन स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन नहीं होता, तब तक विद्यालय में हर माह इस प्रकार के मॉक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है, ताकि वे सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें। यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire