Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: मोदी सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना को बर्बाद किया, कार्पोरेट बंधुआ मजूदर बनाएंगे: टीएस सिंहदेव, कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम

CG News

Vpb
CG News: मोदी सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना को बर्बाद किया, कार्पोरेट बंधुआ मजूदर बनाएंगे: टीएस सिंहदेव, कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम
X

CG News: अंबिकापुर। मनरेगा योजना में बदलाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में उदयपुर एवं लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के द्वारा 11 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की गई। यात्रा का प्रथम चरण उदयपुर विकासखंड के ग्राम दावा से प्रारंभ होकर मनोहरपुर, विशुनपुर, मृगाडाँड़, डुमरडीह होते हुए उदयपुर में समाप्त हुई। दूसरे चरण में लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसगा से ग्राम बंधा तक 3 किलोमीटर की यात्रा की गई।

CG News: पदयात्रा के बाद उदयपुर में मनरेगा को बहाल करने और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए करने के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार उदयपुर को दिया गया। मनरेगा बचाओ संघर्ष पदयात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा जो इस समय सत्ता पर काबिज है, मनरेगा जैसे लोक कल्याणकारी योजना को समाप्त कर देश के ग्रामीण मजदूरों के रोजगार की गारंटी को समाप्त कर उन्हें कारपोरेट का बंधुआ मजदूर बनाने की ओर अग्रसर है।

CG News: सिंहदेव ने कहा कि मनरेगा आम आदमी को उसके निवास क्षेत्र में काम की गारंटी देता था। केंद्र सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से पोषित इस योजना के फलस्वरूप ही संकट काल में लोगों को रोजगार मिला। लेकिन, रोजगार प्रदान करने वाले इस कानून को योजना के रूप में बदलकर और इसका आर्थिक भार राज्य सरकारों पर डालकर केन्द्र की मोदी सरकार एक तरह से इस महत्वाकांक्षी योजना को बरबाद करने की ओर अग्रसर है।

CG News: सिंहदेव ने कहा कि, मनरेगा में इन घातक बदलावों के मुख्य उद्देश्य अपने गांवों में रोजगार प्राप्त कर रहे ग्रामीणों को बेरोजगार कर उनके श्रम को कौड़ियों के भाव अपने कार्पोरेट मित्रों को सौंपने का है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार वाकई में ग्रामीण मजदूरों की हितैषी है तो वो मनरेगा को पुनः बहाल करने के साथ ही साथ मजदूरी की न्यूनतम दर 400 रुपए करें। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, डॉ. प्रेमसाय सिंह, विक्रमादित्य सिंहदेव, ओमप्रकाश सिंह, अमित सिंहदेव सहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire