Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नर्सों के चेंजिंग रूम में MMS वीडियो शूट करते कर्मचारी का मोबाइल मिला, अस्पताल में मचा हड़कंप...

घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

CG News : नर्सों के चेंजिंग रूम में MMS वीडियो शूट करते कर्मचारी का मोबाइल मिला, अस्पताल में मचा हड़कंप...
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीएसपी के सेक्टर 9 स्थित अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और इंटर्न के चेंजिंग रूम में एक कर्मचारी द्वारा गुपचुप तरीके से वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

CG News : बता दें कि अस्पताल के चेंजिंग रूम में जब नर्सिंग स्टाफ और इंटर्न कपड़े बदल रहे थे, तब एक ठेका कर्मचारी ने अस्पताल के रोशनदान से मोबाइल के जरिए वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। किसी ने उसकी हरकत देख ली और आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया। मोबाइल मिलने के बाद तुरंत ही अस्पताल प्रबंधन को इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया


CG News : स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कर्मचारी को काम से निकाल दिया। साथ ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं हॉस्पिटल यूनियन के लीडर ने इस गंभीर मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire