Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : मनरेगा लोकपाल एटीएम के सामने ले रहा था 25 हजार का रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, देखें वीडियो...
हाल ही में, पेंड्रा के कुड़कई गांव में अमृत सरोवर योजना के काम की जांच के दौरान पांडेय ने 25 हजार रुपये की

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की। मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के दौरान लोकपाल वेदप्रकाश पांडेय को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
CG News : मनरेगा के लोकपाल वेदप्रकाश पांडेय के खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी रौशन सर्राफ ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। रौशन सर्राफ ने आरोप लगाया कि पांडेय ने निजी विवाद के चलते उन्हें परेशान किया और पहले भी सेमरा ग्राम पंचायत के एक कार्य की जांच के लिए 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
CG News : हाल ही में, पेंड्रा के कुड़कई गांव में अमृत सरोवर योजना के काम की जांच के दौरान पांडेय ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। लोकपाल की इस मांग से त्रस्त होकर रौशन सर्राफ ने एसीबी से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।
CG News : एसीबी की टीम ने तुरंत संज्ञान लिया और आज योजना के तहत पांडेय को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। जब पांडेय गौरेला के मेन रोड स्थित एटीएम के सामने रिश्वत की राशि ले रहे थे, तभी एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने पांडेय को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले जाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


