Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: विधायक के 'पादरी पप्पा' रेप के मामले में दोषी करार, बीजेपी ने वीडियो जारी कर कही ये बात

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ क्षेत्र की कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का एक साल पहले जालंधर में आयोजित एक धर्म सभा में वायरल हुए वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस एमएलए पर निशाना साधा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस

CG News: विधायक के पादरी पप्पा रेप के मामले में दोषी करार, बीजेपी ने वीडियो जारी कर कही ये बात
X

बलौदाबाजार। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ क्षेत्र की कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे का एक साल पहले जालंधर में आयोजित एक धर्म सभा में वायरल हुए वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस एमएलए पर निशाना साधा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे एक धर्म सभा में पादरी बजिंदर सिंह से आशीर्वाद लेते हुए कह रही थीं, मैं जो कुछ भी हूं, पप्पा जी के आशीर्वाद से हूं। उस समय इस वीडियो पर भाजपा ने जमकर हंगामा किया था।



CG News: अब, पादरी बजिंदर सिंह को एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी करार दिए जाने के बाद यह वीडियो दोबारा वायरल हो गया है। भाजपा के मीडिया विभाग ने इसे लेकर फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि जिस पादरी को विधायक पप्पा जी कह रही थीं। वह अब बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है, इसलिए कविता लहरे को जनता से माफी मांगनी चाहिए।


CG News: विधायक ने दी सफाई,धार्मिक आयोजन में शामिल होना गलत नहीं


इस विवाद पर अपनी सफाई देते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि वे एक जनप्रतिनिधि हैं और सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलती हैं और सभी धर्मों के कार्यक्रमों में जाती हैं। उन्होंने भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एक धार्मिक आयोजन में शामिल होना गलत नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire